तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

श्री दशा हुमड़ जैन समाज का आयोजन
उदयपुर। श्री दशा हुमड़ जैन समाज द्वारा आज गायरियावास स्थित चन्द्र भवन में पयुर्षण पर्व की समाप्ति पर तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण,प्रतिभा सम्मान एवं सर्वयशा दशा हुमड़ जैन महिला परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समारेाह गौरव के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, मुख्य अतिथि केएसजीआर ग्रुप के निदेशक कीर्ति शीतल डागरिया,कुलदीप शुभि धन्नावत,समारोह अध्यक्ष प्रशान्त नयना दोशी,व विशिष्ठ अतिथि के रूप में नरेनद्र निरंजना कोठारी,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत मौजूद थे।
दशा हुमड़ जैन मसाज के अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि कार्यक्रम में रमेश दोशी को समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में सैकण्डरी व हायर सैकण्डरी में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों,स्नातक,अधिस्नातक में 65 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियो को पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में समाज के बने सीए,सीएस,पीएचडी प्राप्त करने वाले युवा, आईसीडब्ल्यूएएमबीएएमसीए,इंजीनियरिंग मेडिकल,एलएलबी आदि शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं व  छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। समारोह में अतिथियों ने सर्वयशा दशा हुमड़ जैन महिला परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की अध्यक्षा बेला जैन,सचिव नयना दोशी व कार्यकारिणी को शपथ दिलायी।
कार्यक्रम को संबोध्ाित करते हुए अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने समाज की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा समारोह को अतिथियों ने भी संबोधित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!