“किसान शक्ति संगम” की सफल एवं सशक्त तैयारी हेतु बैठक

उदयपुर। भारतीय किसान संघ, उदयपुर द्वारा “किसान शक्ति संगम” की सफल एवं सशक्त तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय एवं विभिन्न तहसीलों से उपस्थित किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में तय किया गया कि “विशाल किसान शक्ति संगम”, जो कि दिनांक 8 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, नगर निगम प्रांगण, उदयपुर में आयोजित होना है, उसमें जिले की सभी तहसीलों के कोने-कोने से किसान बंधु भारी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर किसान अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर अपनी गर्जना प्रस्तुत करेंगे।

पूर्व में हुए कार्यक्रम की जानकारी: : भारतीय किसान संघ, चित्तौड़ प्रांत के आह्वान पर, दिनांक 4 सितंबर 2025 को उदयपुर जिले की विभिन्न तहसीलों व उपतहसील क्षेत्रों में किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सौंपे गए।

ज्ञापन देने वाली तहसीलें इस प्रकार थीं: : सायरा, गोगुंदा, बड़गांव, गिर्वा, भिंडर, कानोड, सनवाड, झाड़ोल, फलासिया, ऋषभदेव, वल्लभनगर, कुराबड़, मावली, घासा, नयागांव, खेरवाड़ा, कोटडा, मेरपुर, महानगर आदि। गांव समितियां भी अपनी समस्याओं का ज्ञापन लेकर किसान शक्ति संगम स्थल पर आयेगे ।

बैठक में बनी व्यवस्थाएं: आवागमन, जल, सभा व्यवस्था, मंच संचालन, आदि की व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन किया गया। हर तहसील के संयोजकों को उनके-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में किसानों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!