रोटरी क्लब उदयपुर अशोका द्वारा 35 महिला संगठनों का सम्मान

समाज सेवा में अग्रणी संस्थाओं को मिली पहचान
उदयपुर :रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर अशोका द्वारा अशोका ग्रीन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 35 महिला संगठनों को सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल माखीजा ने बताया कि इन संस्थाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोज़गार उपलब्ध कराने, निःशुल्क कोचिंग व सिलाई प्रशिक्षण देने, चिकित्सा शिविर आयोजित करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने, बच्चों की फ़ीस व गोद लेने जैसी सेवाएं प्रदान कर समाज में प्रेरणादायी भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर पीडीजी निर्मल जी सिंघवी, दीपक जी सुखाड़िया एवं एजी डॉ. दीपक जी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सचिव रजनीश कुमावत ने किया।
समारोह में मुकेश माधवानी, गिरीश राजानी, हरिओम पालीवाल, भानु पुर्बिया, दिनेश अरोड़ा, राकेश सोमानी एवं तारिका भानुप्रताप सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!