उदयपुर। शहर के सुखेर थानान्तर्गत गत 27 अक्टूबर 22 को प्रार्थी विजय पिता किशन लाल निवासी 107, चमनपुरा, हाथीपोल हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्रा.प. कैलाशपुरी, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि राजस्व0 गांव कैलाशपुरी पर स्थित बाघेला तालाब वाली रोड जहांबीएसएनएल टावर के नीचे मुख्य सडक पर किसी अज्ञात लोगो द्वारा ग्रा.प. की दो सोलर लाईट चोरी कर ले गए है साथ ही खम्बे को तोड कर नुकसान किया गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 621/22 धारा 379 भादस. मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व अभिषेक शिवहरे सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन मंे श्रीसंजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा आसुचना व तकनीकी सहयोग से दिनांक 09.11.2022 को अभियुक्त मीठालाल पिता भुरालाल निवासी सरे, कैलाशपुरी, सुखेर, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 02 सौर प्लेट व एक लाईट को जब्त किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर, सुर्यवीर सिंह स.उ.नि., सुरेन्द्र कानि.1966, जयदेव कानि.270, सुनील कानि.2471।
सोर प्लेट चोरी करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार,02 सौर प्लेटे मय एक लाईट के जब्त
