नगर पालिका द्वारा कस्बे में हो रहे अतिक्रमण हटाने का चलाया अभियान 

खेरवाड़ा, नगर पालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई के निर्देशन में स्थानीय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भक्तेश पाटीदार एवं उनकी टीम के नेतृत्व में कस्बे के पुराना बस स्टैंड, शास्त्री बाजार, तहसील रोड, केसरिया जी रोड, रानी रोड़ आदि स्थानों पर व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सड़क पर रखे गए सामान विशेषतः साइन बोर्ड को ट्रैक्टर में भरवाया गया साथ ही सभी को हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में आम सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। जैसे ही व्यापारियों को पता चला कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है तो कई व्यापारियों ने पहले ही अपने दुकान के आगे रखे सामान को हटा दिया। उल्लेखनीय है कि कस्बे में अतिक्रमण की वजह से आवाजाही में आम जनों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि समय-समय पर नगर पालिका द्वारा यह कार्यवाही की जाती रहे तो आम लोगों को अतिक्रमण से राहत मिलेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!