(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, तहसील के झुंथरी गांव में स्थित कपूरिया तालाब की पाल पर महाकालिका मंदिर मां कालिका माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पंडित भाविक जोशी जवास के सानिध्य में 11मई रविवार से 12 मई सोमवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ किया जाएगा। 11मई को सुबह 7 बजे माताजी की प्रतिमा का पूरे गांव में नगर भ्रमण किया जायेगा ।इसके बाद 9 बजे से गणपति पूजन एवं सर्वदेव आरम्भ और हवन यज्ञ होगा। रात्रि को सत्संग का कार्यक्रम होगा जो देर रात तक भजन संध्या का आयोजन होगा । 12 मई को सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकलेगी। 9 बजे से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूर्णाहुति का 10 बजे से 12बजे तक आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा अंत में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
महाकालिका मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 12 मई को
