उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर द्वारा एमबी हॉस्पिटल उदयपुर में जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माला पहनकर, पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक गीता आहारी, हेमंत आमेटा, नारायण सिंह राठौड़, संतोष परमार रमेश पंजाबी,शकीला अंसारी, सुजा जॉर्ज, राजेंद्र जोशी, कवीता मीणा, जितेंद्र शर्मा, मनीष भनात, दीपक आमेटा, देवकिशन सहित कई लोग उपस्थित थे।
एसोसिएशन ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
