उदयपुर। संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (सीसीएएस), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा *कल्पवृक्ष पुस्तक क्लब* के सहयोग से एक साहित्यिक गोष्ठी *“बुक्स एंड बियोंड: एक्सप्लोरिंग नोलेज़ थ्रू रीडिंग”* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी के प्रेरणादायक स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों से आगे पढ़ने और साहित्य को जीवन का अंग बनाने का संदेश दिया। आईसीएआर प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. सुमन सिंह एवं डा. रेखा व्यास के नेतृत्व में आयोजित इस वर्कशॉप का मूल प्रयास महाविद्यालय में पठन संस्कृति को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल देना था। इसके पश्चात डॉ. हेमू राठौड़ ने सभी वक्ताओं एवं समीक्षकों का परिचय देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट दिशा दी।
कार्यक्रम में विविध विषयों पर पुस्तक समीक्षाएं प्रस्तुत की गईं:
– सुश्री देवाग्या कालरा ने *“वंडर”* (आर. जे. पलासियो)
– डॉ. आकांक्षा ने *“सेंसेटिव”* (जेन ग्रैनमैन एवं आंद्रे सोलो)
– श्रीमती पिंकी सोनी ने *“एटॉमिक हैबिट्स”* (जेम्स क्लियर)
– डॉ. अंजली जुयाल ने *“सदा सफल हनुमान”* (डॉ. विजय अग्रवाल) पर सारगर्भित समीक्षा प्रस्तुत की।
आयोजन समिति में महाविद्यालय अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष डा. धृति सोलंकी, डा. सुमन सिंह, डा. रेखा व्यास, डॉ. हेमू राठौड़, डॉ. जयमाला दवे, डॉ. नेहा शेखावत, डॉ. अंजली जुयाल, एवं अवीशा, ऋतिषा, चार्वी, प्रदीप एवं रितुराज सक्रिय रूप से शामिल रहे।
