सोलह श्रृगार में सज धज आयी महिलाओं ने मनाया मेवाड़ री गणगौर महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। जैन महिला मंच द्वारा होटल ओरा में ’मेवाड़ री गणगौर महोत्सव’ आयोजित किया गया। जिसमें मंच की सभी सदस्याओं ने भाग लिया।
मंत्री ज्योति जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अतिथि कचंन सोनी व शांता देवी हिरन की ओर से सभी विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये। सभी सदस्याओं ने राजस्थानी व मेवाड़ी गणगौर गाने पर नृत्य किया, साथ ही गणगौर हाऊजी भी खेलाई गई। सभी को पुरुस्कार दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सपना बुलिया,अंकुश सुराणा ने बहुत सुंदर कार्यक्रंम आयोजित किये। इस अवसर पर नये सदस्यों व नवगठित कार्यकारिणी का भी स्वागत किया गया। प्रारम्भ में मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष निर्मला लोढ़ा ने मंच के नये सत्र की जानकारी दी। सभी महिलायें सोलह श्रृंगार करके आई। जिसमें मिसेज बेस्ट गणगौर मीना जैन,गणगौर बाईसा नीलम सुराणा, नखराली गणगौर दीप्ति तलेसरा, रिचा रांका फुटरी गणगौर,मुक्ता कोठारी गुलाबी गणगौर,टिना जैन लाल पीली गणगौर,प्रभा चौधरी इसर गणगौर बनी। गणगौर हाऊजी में फस्ट हाऊस के मीना गोखरू विजेता रहे। आभार मंत्री ज्योति जैन ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!