137 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’’ एवं ‘‘विश्व क्षय रोग दिवस-2025
जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन
उदयपुर, 22 मार्च, 2025। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत फतहसागर की पाल, उदयपुर पर प्रातः 7.00 बजे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’’ एवं ‘‘विश्व क्षय रोग दिवस-2025 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. अशोक आदित्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उदयपुर द्वारा की गई। इसके अलावा डाॅ. आशुतोष कुमार सिंघल जिला क्षय अधिकारी, डाॅ. पियूष सोनी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. पे्रम निनामा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. आशीष गोयल, डाॅ. दिलीप एसोसिएट प्रोफेसर, डाॅ. नरेन्द्र देवल डिप्टी कन्ट्रोलर आदि मंचासीन थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में डाॅ. अशोक आदित्य द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जन-जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया गया, जिसमें टीबी हारेगा-देश जीतेगा, म्हारे गाँव-टीबी ना पसारे पाँव के नारों के साथ विश्व क्षय रोग दिवस-2025 की थीम ‘‘यस वी केन एन्ड टीबी: कमिट, इन्वेस्ट एण्ड डिलीवर’’ पर आमजन को जागरूक किया गया। रैली में मेडिकल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल काॅलेज के लगभग 600 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
रैली के पश्चात् आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. अशोक आदित्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी को खत्म करने और आमजन का उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा विभाग प्रतिबद्ध हैं। उदयपुर जिले ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय अधिकारियों, जन प्रतिनिनिधियों और आमजन के सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप टीबी उन्मूलन की लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रगति की है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान और निक्षय मित्र पहल ने टीबी मरीजों को संबल प्रदान किया है।
ऽ डाॅ. आदित्य ने बताया कि केन्द्रीय क्षय अनुभाग द्वारा निर्धारित छः मापदण्डों के आधार पर जिला कलक्टर, उदयपुर के अनुमोदन पश्चात् जिले की 137 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस क्रम में डाॅ. आशुतोष कुमार सिंघल, जिला क्षय रोग अधिकारी, उदयपुर को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
डाॅ अशोक आदित्य ने बताया कि स्वयं श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय श्री नमित मेहता भी टीबी मरीजों की सहायतार्थ निक्षय मित्र बने हैं एवं जिला कलक्टर महोदय ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये हैं कि वे अधिक से अधिक काॅरपोरेट सेक्टर, एनजीओ, जनप्रतिनिधियों आदि से संपर्क कर उन्हें निक्षय मित्र बनावें जिससे उन्हें आवश्यक पोषण/आजीविका प्राप्त हो सके तथा आमजन से आह्वान किया है कि वे भी टीबी मरीजों की मदद करने हेतु निक्षय मित्र बनें।
इसके पश्चात् जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले 11 अधिकारियों/कर्मचारियों जिनमें डाॅ. निधि यादव, डाॅ. वसीम अली, श्री देवेन्द्र पाल, श्री महिपाल सिंह, श्री अनूप खण्डेलवाल, श्री भोजराज पंवार, श्री भेरूलाल तेली, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री कपिल भार्गव, श्रीमती अरूणा दाहिमा एवं श्री अंजनी कुमार (प्लान इंडिया) को सम्मानित किया गया। आज ही के दिन प्लान इण्डिया एनजीओ द्वारा जिले के 2400 टीबी मरीजों हेतु एक माह के लिए राशन किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है।
साथ ही ‘‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में काॅलेज के विद्यार्थियों के मध्य वाद-विवाद, निबन्ध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत प्रथम एवं द्वितीय विजेता को पुरस्कृत किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!