वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024के अंतर्गत उदयपुर से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना हुई ट्रेन

-वरिष्ट नागरिको ने लगाए जय श्री राम के नारे
राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही निशुल्क तीर्थ यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन आज 17.03.25को उदयपुर राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना की गई।ट्रेन को हरी झंडी देवस्थान विभाग उदयपुर सहायक आयुक्त जतिन गांधी, ऋषभदेव सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने दिखाई।रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ,मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के उदयपुर ,राजसमन्द, प्रतापगढ़ , सलूंबर, चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा के कुल कुल 410यात्रियों ने प्रस्थान किया, ट्रेन में कोटा स्टेशन से कोटा संभाग के370यात्री सवार होंगे । उक्त ट्रेन में कुल 780यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम , अनुरक्षक सहित 20 का स्टाफ कुल 800यात्री यात्रा कर रहे है, समस्त वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय नाश्ता ,खाना , गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी उदयपुर सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!