प्रतीक जैन
लक्ष्मण लाल संरक्षक एवं बाबु लाल सभापति नियुक्त
खेरवाड़ा, मेघवाल समाज के युवा संगठन के संरक्षक नवीन मेघवाल चोरीवाडा के निर्देशन में अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेघवाल के सानिध्य में हुई बैठक में मुख्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ लक्ष्मण लाल सुलई को संरक्षक व बाबुलाल भुधर को सभापति, भुपेंद्र बंजारिया संगठन महामंत्री, कल्पेश डेरी को सह मिडिया प्रभारी तथा कृष्णा भूधर व सतीश कातरवास को संगठन व्यवस्था मंत्री, नरेंद्र कुमार पाटिया को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया। बैठक में युवा संगठन के तीनों ब्लॉक अध्यक्षों की ब्लाक कार्यकारिणी विस्तार हेतु गांव के अनुसार नाम तय कर अगले तीन दिनों मे सुची सौपने को संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट उपाध्यक्ष विनोद, संगठन सचिव संजय,कोषाध्यक्ष जय वर्धन आदि उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर मिशन-100 की शतकीय साझेदारी की शुभेच्छा से बैठक संपन्न हुई।
