नववर्ष उत्सव की तैयारियों के लिए समाजों की बैठकों का दौर जारी 

उदयपुर, 16 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 28, 29 व 30 मार्च को मनाए जाने वाले भारतीय नववर्ष समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए शहर के अलग-अलग कोनों में सर्व समाज की बैठकों का दौर जारी है।
तैयारियों के तहत शिवाजी नगर समिति द्वारा प्रतापनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुरुद्वारा प्रमुख राजेंद्र सोखी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समिति के संयोजक कृष्णकांत कुमावत, सह संयोजक हंसा एवं बलवंत ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए नववर्ष उत्सव को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।
इसी तरह, लघु उद्योग भारती के सदस्यों की बैठकों में रजनी डांगी ने महिलाओं से नववर्ष के हर कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया। मनोज जोशी ने उद्यमियों से हर संभव सहयोग व सक्रियता का आह्वान किया।
वीर सावरकर नगर समिति भुवाणा स्थित बालाजी मंदिर में हुई, जिसमें संयोजक भूपेंद्र श्रीमाली, सहसंयोजक ओम आमेटा, संतोष चंदेरिया ने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक नववर्ष का महत्व पहुंचाने का आह्वान किया।
संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि सभी बैठक में समाजजन की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही, जिसमें नववर्ष को भव्य और धार्मिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!