महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा वागड़ अंचल, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

महाशिवरात्री पर विधि विधान व परम्परागत रूप से हुई आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की पूजा अर्चना
उदयपुर। महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को अतिप्राचीन शिवधाम रानी रोड़ पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्ण श्रद्धा एवं विविध पूजानुष्ठानों के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत‌् प्रभु महाकालेश्वर की प्रातः 6.30 बजे मंगला आरती व पूजा के बाद भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार, भोग, ध्वजपताकाओं का पूजन व आरती की की गई। इसके बाद अभिजित मुर्हत 12.15 बजे श्रीगणपति, श्री भैरव, ओगडी माई की धूणी व भोलेनाथजी के समाधि पर ध्वजा चढाई गई।

मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार परम्परागत प्रथा के अनुरूप महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभाभमण्डप एवं गर्भगृह को सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया गया। भोलेनाथ की मंगला आरती, मध्याह्न आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना का सायं 7 बजे महाआरती की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!