थाना सुखेरः जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा आगामी त्यौहारांे को मध्य नजर रखते हुये मिलावटी मिठाई व मावा बनाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारीयों को दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर ठाकुर चन्द्रशि ल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर आज अम्बेरी पुलिया के पास बस नंम्बर आरजे 07 पीबी3939 को रूकावाकरबस की तलाशी ली गई तो बस की डिग्गी में 130 लोहे के पिपे व 05 प्लास्टिक के कट्टे रस्सी से बंधे हुये मिलेजो संदिग्ध लगने से अशोक गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाया गया। श्री अशोक गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी मय टीम के आये जिन्होने बस में मिले 130 लोहे के पिपे व 05 प्लास्टिक के कट्टो की जांच तो पिपो व कट्टों मे कुल 2076 किलोग्राम फिका व मिठ्ठा मावा तथा 414 किलोग्राम रसगुल्ले मिले। जिनके संबंध मे जांच जारी है।
टीम सदस्य:- संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर, रोशनलाल उप निरीक्षक, गजेन्द्र सिंह हैड कानि., किशन गोपाल कानि., सुरेन्द्र सिंह कानि., रोहिताश कानि., श्री नरेन्द्र कानि.।
प्राईवेट बस से 2076 किलोग्राम मावा व 414 किलोग्राम रसगुल्ले बरामद
