उदयपुर। इंदौर में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित 68वें नेशनल स्कूल गेम्स में कराटे प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में द रे मार्शल आर्ट्स फिटनेस पॉइंट के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपनी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के बाद, इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते और उदयपुर, राजस्थान को गौरवान्वित किया।
इस प्रतियोगिता में कुल दो पदक विजेता खिलाड़ीयो के मुख्य शिक्षक ने बताया कि श्वेता मनारिया ने 52 किग्रा भार वर्ग व अमानत कौर ने 68 किग्रा भार वर्ग में अपनी प्रतियोगिता में शानदार तकनीक और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। उन्होंने कांस्य पदक जीता. उनके प्रदर्शन ने राज्य और शहर का नाम रोशन किया।
पदक विजेता बलिकाओ को शुभकामनाएं देने में उदयपुर जिला कराते संघ के महासचिव सेंसई संजू सिंह व द रे मार्शल आर्ट्स के संस्थापक सेंसई रवि प्रजापति और गौरव कमरिया हेमंत लोहार व हर्षित मेनरिया ने बालिका का स्वागत कर के शुभकामनाएं दी।
68वें नेशनल स्कूल गेम्स 2024-25 में उदयपुर के खिलाड़ियों ने जीते 2 कास्यं
