सवा दो साल बाद लापता युवती की हत्या का खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 23 दिसंबर : जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सवा दो साल पहले लापता युवती संगीता देवी की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के पैर में पहने कड़े और एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल अहारी, रेखा देवी और फुलबा शामिल हैं। इससे पहले तीन अन्य आरोपी कन्हैयालाल, जीवा मीणा, और तांत्रिक रोडकी देवी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चल रही इस जांच में तकनीकी और आसूचना के सहारे आरोपियों तक पहुंचा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!