फतहनगर। उदयपुर व राजसमन्द जिले के संस्कार केन्द्र प्रमुखों की दो दिवसीय आवासीय बैठक फतहनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सम्पन्न हुई।
आवृत्ति वर्ग मे प्रान्त संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रभात आमेटा का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रान्त प्रमुख ने प्रतिदिन दो घंटे चलने वाले संस्कार केन्द्र की वार्षिक योजना को विस्तार से समझाया व समाज में इसका महत्व बताया। उदयपुर जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख राजेश ने प्रातः स्मरण, एकात्मतास्तोत्रम, एकात्मता मंत्र व वंदना का अभ्यास कराया। ललित ने सुभाषितम व अष्टादस श्लोकी गीता के श्लोकों का अभ्यास कराया। राजसमन्द जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख मोहन ने संस्कार गीत व मासिक गीतों का अभ्यास कराया। रात्रि कार्यक्रम मे सभी केन्द्र संचालकों ने बारी-बारी से सभी को कविता, गीत, श्लोकों का दोहरान कराया। प्रातःकालीन सत्र् में खेलों का अभ्यास हुआ जिसमें 25 खेलों का एव संगीत,योग का अभ्यास कराया। उदघाटन सत्र मे स्थानीय विद्यालय के सचिव मांगीलाल साँखला उपस्थित रहे। अतिथि परिचय फतहनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व संकुल प्रमुख सुरेश आमेटा ने कराया। संचालन मोहनलाल ने किया। इस अवसर पर मातृ संगठन से जिला प्रौढ़ कार्य प्रमुख व विद्या भारती पूर्व जिला संस्कार केन्द्र भी उपस्थित थे।
विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त के संस्कार केन्द्र प्रमुखों की आवासीय बैठक सम्पन्न
