सम्मेदशिखर यात्रा पर जाने वाली करीब 650 महिलाओं ने लगायी मेहंदी

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल मेवाड-मारवाड़़ रिज़न उदयपुर द्वारा सम्मेद शिखरजी तक की 13 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के तहत आज महाप्रज्ञ विहार में यात्रा मे ंजाने वाली करीब 650 महिलओं ने भजन एवं गीत गाते हुए हाथोंमें मेंहदी रचाई। यात्रा 13 अक्टूबर को राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
रिज़न चेयरमैन अनिल नाहर ने महिला समिति की सदस्याओं मधु खमेसरा,पिंकी मांडावत, उर्मिला सिसोदिया, मंजू गांग की अगुवाई में सभी महिलाएं उमंग और उत्साह के साथ पारसनाथ भगवान के भजनों पर झूम रही थी। शाम को भक्ति संध्या हुई। मेरे मन में पारस नाथ, मेरे तन में पारस नाथ, रोम रोम में समाया पारस नाथ रे.. कतरा में कतरा में पारस नाथ रे…..भजनों की प्रसतुति दी गई। सम्मेद शिखरजी की यात्रा से पूर्व महिलाओं ने मंगल मेहंदी रस्म का आयोजन किया। मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी रचाई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में 20 कोच के माध्यम से 1151 यात्रियों को ले जाया जायेगा। इस मेवाड़-मारवाड़ रिज़न की रेल यात्रा में 1151 में से 108 ऐसे यात्री है जो दिव्यांग, विधवा एवम आर्थिक रूप से यात्रा करने में अक्षम है जिन्हे निःशुल्क एवं कम दर पर यात्रा करवा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!