प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी ने छात्र श्री देवराज के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की एवम संभागीय आयुक्त से भी मिले

उदयपुर। 23 अगस्त। उदयपुर में विगत दिनों स्कूली छात्रों के बीच हुई घटना के कारणों और घटना के बाद उदयपुर शहर के हालातों से प्रदेश कांग्रेस को अवगत करवाने हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी आज घटना में निधन हुए छात्र श्री देवराज के परिजनों से मिली और छात्र के परिजनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव सहायता देने की बात कही। कमेटी ने छात्र के पिता जी और माता जी को विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। और घटना के आरोपी के विरुद्ध शीघ्र और सख्त कारवाई करने के लिए प्रशासन से मांग भी करती है।
कमेटी ने छात्र के परिजनों से मिलने के बाद संभागीय आयुक्त से भी मिलकर मांग करी की छात्र श्री देवराज के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसीलिए कांग्रेस पार्टी संभागीय आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार से मांग करती है कि परिवार को तुरंत सहायता राशि का भुगतान किया जाय और परिवार के सदस्य को स्थाई नौकरी भी दी जाए। जिससे की परिवार अपना जीवन यापन कर सके। कमेटी ने कहा कि इस तरह की घटना से पूरा शहर स्तब्ध है प्रशासन को चाहिए की दोषियों पर सख्त से सख्त कारवाई हो जिससे की भविष्य में ऐसी घटना किसी के साथ भी ना हो। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब श्री कन्हैया लाल जी की हत्या हुई थी लेकिन हमारी सरकार ने घटना के चार घंटो में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और श्री कन्हैया लाल जी के परिवार को एकमुश्त इकावन लाख की मदद करी और साथ ही उनके दोनो बच्चो को स्थाई नौकरी भी दी गई। और साथ ही उस समय हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने खुद उसी दिन उदयपुर आकर श्री कन्हैया लाल जी के परिजनों को सांत्वना दी। लेकिन राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा ने आने की जिम्मेदारी भी नही समझी। इससे भाजपा सरकार की संवेदनहीनता साफ दिखाई देती है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी में सांसद भजन लाल जाटव, पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, पूर्व मंत्री राम लाल जाट और उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा शामिल हैं।
कमेटी के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवम महासचिव पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश श्रीमाली, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, राज सिंह झाला, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज पालीवाल, शिव शंकर मेनारिया, पार्षद शंकर चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, दिनेश दवे, कमल चौधरी, डॉ संदीप गर्ग, पिंटू मेघवाल भी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!