मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना-2 अक्टूबर को होगा वार्ड सभाओं का आयोजन

उदयपुर 29 सितंबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश के सभी व्यक्तियों को लाभान्वित करने तथा योजना की सही और सम्पूर्ण जानकारी जन-जन तक पहंुचाने के उद्देश्य से आगामी दो अक्टूबर को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगरीय वार्ड में चिरंजीवी ग्राम/वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने ग्राम व वार्ड सभाओं के सफल आयोजन व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी नगरनिकायों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!