रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का पदस्थापना समारोह आयोजित

उदयपुर 9 अगस्त। रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का आज होटल रमाडा एनकोर में आज वर्ष 2024-25 का पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी प्रान्तपाल राखी गुप्ता,निर्वाचित प्रान्तपाल प्रज्ञा,पदस्थापना अधिकारी निर्मल सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत एवं सहायक प्रान्तपाल जयेश पारीख थे।
निर्मल सिंघवी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. दृष्टि छाबड़ा, सचिव शर्मिला रामुका सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इस अवसर पर डॉ. छाबड़ा ने आने वाले वर्ष के लिए अपने विजन को रखते हुएकहा कि इस विश्ेाष रूप से नेत्र शिविरों पर विशेष जोर दिया जायेगा। जिसका उद्देश्य अंधता निवारण क्षेत्र में कार्य करते हुए नेत्रहीन लोगों की दृष्टि बहाल करना और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुधार करना है। उन्होंने क्लब द्वारा आगामी वर्ष में की जाने वाली अन्य प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एश्वर्या कॉलेज में रोटरेक्ट क्लब दृष्टि एवं रॉकवुड स्कूल में इन्टरेक्ट क्लब दृष्टि का गठन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. स्वीटी छाबड़ा द्वारा लिखित लाइफ विदिन लाइफ’ नामक पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। पुस्तक में डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने साहित्यिक उत्कृष्टता के स्पर्श को जोड़ा है। समारोह में क्लब सलाहकार हंसराज चौधरी, मुकेश माधवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!