जन्मदिवस पर लिया नेत्रदान का संकल्प

झुंझनू निवासी श्रीमती राज श्री जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर नेत्रदान का संकल्प लिया। इंडियन रेड क्रॉस के श्री राहुल जी सराफ ने उन्हें इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन, डॉक्टर मुनव्वर हुसैन, ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला और इससे लोगो की जिंदगी में नई रोशनी मिल सकती है, यह बताया।
कार्यक्रम में डॉक्टर वनिता त्रिवेदी ने अंगदान सप्ताह के उपलक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि कैसे एक व्यक्ति के अंगदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर श्रीमती शर्ली जॉय, श्रीमती प्रेरणा उपाध्याय, और संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।
नेत्रदान का संकल्प लेते हुए श्रीमती राज श्री जी ने कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे वह अन्य लोगों की मदद कर सकती हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य में भाग लेने की अपील की। इस आयोजन ने समाज में नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!