राजस्थान विद्यापीठ द्वारा मीरा बाई पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन

प्रतिभागियों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जानने का एक अनूठा अवसर – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

उदयपुर- 7 अगस्त, 2024 – जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ द्वारा भक्त शिरोमणि मीराबाई के त्याग एवं बलिदान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके जीवन व कार्यों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगेवोत ने क्विज़ का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जानने का एक अनूठा अवसर है। इस प्रश्नोत्तरी में मीरा बाई के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनका गहरा आध्यात्मिक ज्ञान और उनके योगदान शामिल हैं। कई चुनौतियों के बावजूद उनकी भक्ति अटूट रही। इस तरह के क्विज़ न केवल ज्ञान का परीक्षण करते हैं, बल्कि प्रतिभागियों को प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के गहन विषयों को समझने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

प्रश्नोत्तरी के संयोजक डॉ. यज्ञ आमेटा ने बताया कि शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्टता की प्रतीक इस प्रश्नोत्तरी में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रश्नों के माध्यम से, प्रतिभागी मीरा बाई के भक्तिरस और दर्शन से जुड़े हैं, उनके अटूट विश्वास और उनके समय के कठोर सामाजिक मानदंडों के प्रति उनके विरोध के बारे में जानकारी प्राप्त की है।

इस अवसर पर तकनीकी संचालन डॉ. चंद्रेश छ्तलानी व विकास डांगी ने तकनीकी सह-संचालन किया। तकनीकी सहयोग डॉ. ललित सालवी ने किया। इस प्रश्नोत्तरी की अखंडता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया।

यह जानकारी निजी सचिव  कृष्णकांत कुमावत ने दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!