उदयपुर, 25 जुलाई. जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए घटनाक्रम में पोक्सो कोर्ट ने चाइल्ड पोर्न देखने व शेयर करने के आरोपी को 6 महीने की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक सैयद हुसैन ने बताया कि आरोपी शांतिलाल पुत्र चोखा निवासी नया खेड़ा थाना टीडी के विरुद्ध दिसंबर 2022 में चाइल्ड पोर्न देखने, उसका भंडारण करने तथा उसे शेयर करने के आरोप में नाई थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एफएसएल जांच में आरोपी के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्य सही पाए गए। जिसमें आरोपी शांतिलाल के मोबाइल से एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो मिला। जिसे आरोपी के नंबर से कई लोगों को शेयर भी किया गया था। आरोपी के विरुद्ध मिले साक्ष्यों, 7 गवाहों और 16 दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पीठासीन अधिकारी संजय कुमार भटनागर ने आरोपी को दोषी पाया। मामले में आरोपी शांतिलाल 6 माह के कठोर कारावास और 5 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया गया।
चाइल्ड पोर्न देखने व शेयर करने के आरोपी को 6 महीने की सजा
