सीएमएचओ ने किया सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण

उदयपुर, 23 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामनिया ने उदयपुर जिले के पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत शोभोगपुरा स्थित सानोलेब, सरस्वती हॉस्पिटल तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुवाणा में संचालित सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया। अभियान के अन्तर्गत डॉ.बामनिया ने संस्थानों पर संधारित किये जाने वाले रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच की। सोनोग्राफी हेतु योग्य चिकित्सक का पंजीकरण, लिंग परीक्षण नही करने संबंधी बोर्ड का उचित प्रदर्शन सहित पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पूर्ण पालना से संबंधित बिन्दुओं का निरीक्षण किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!