अशोका पैलेस में मनाया योग दिवस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर मेवाड़ की ओर से आज विश्व योग दिवस अशोका पैलेस सभागार में आयोजित मनाया गया।
संस्थापक ट्रस्टी सचिव पंडित सत्यनारायण चौबीसा व ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.ओपी महात्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान पत्रिका के संपादकीय ्रपभारी अभिषेक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ.स्वीटी छाबड़ा, उदयपुर  होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह कारोही, बीईंग मानव सेवा संस्थान के संस्थापक मुकेश माधवानी,एवं एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित थे।
पंडित सत्यनारायण चौबीसा, डॉ.ओ.पी महात्मा ने सभी अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी, उपरना एवं शॉेल ओढ़़ाकर स्वागत किया।
पंडित सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ.गुनीत मोगा ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर विचार विभक्त किया। विशिष्ट अतिथि मुकेश माधवनी ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने योग की गरिमा पर विचार अभिव्यक्त किया। श्रीमती डॉ.स्वीटी  छाबड़ा, सुदर्शन सिंह कारोही ने योग के महत्व पर विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी संरक्षक डॉ ओ.पी. महात्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सचिव पंडित सत्यनारायण चौबीसा ने दिया। इस अवसर पर सीताराम, विरवानी, अशोक मारू ,बसंती वैष्णव ,विजय सिंह कच्छावा, राजमल चौधरी और गजेंद्र जैन, विवेक चौबीसा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!