राजसमंद : अवैध फेल्सपार खनन के खिलाफ खान विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दो ट्रैक्टर कम्प्रेसर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 
राजसमंद। नाथद्वारा के तकलियों का गुड़ा गांव के निकट अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस और एम ई राजसमंद खंड द्वितीय की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है। अवैध रूप से खनन किए जा रहे खनिज फेल्सपार के मामले में दो ट्रैक्टर कम्प्रेसर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस चौकी कोठारिया के परिसर में सुरक्षित रखा गया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
संयुक्त टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रशासन की ओर से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था कायम रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!