एनएच48 पर फायरिंग: लूट के इरादे से कंडक्टर पर चलाई गोली, यूपी से अहमदाबाद जा रहा था ट्रक, भुवाली के पास हुआ हादसा 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 17 जून (ब्यूरो)।  डूंगरपुर में इन दिनों नेशनल हाईवे पर बादमशो के हौसले बुलंद हैं। लूटपाट करना, पथराव करना, राहगीरों से मारपीट करने की वारदाते आम बात है। इसी तरह रविवार रात 3 बजे बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 के भुवाली के पास लूट के इरादे से ट्रक कंडक्टर फायरिंग कर दी। हादसे कंडक्टर के कंधे पर गोली लगी है। उत्तर प्रदेश के संबल ज़िला निवासी अफ्तादा पुत्र हुसैन ने बताया कि  बिलासपुर से पेपर शीट भरकर एक ट्रक गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। तभी एनएच 48 के भुवाली पास रात करीब 3 बजे दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और गाली गोलोच करते हुए ट्रक को रोकने के लिए कहा इस पर ट्रक नही रोका तो एक बदमाश कंडक्टर नदीम पिता शरीफ पर फायरिंग कर दी। गोली नदीम के कंधे पर लगी। जिसे उसके कंधे से खून बहने लगा। इसे देख ड्राइवर ने ट्रक को तेज़ भगाया मगर बदमाश उनका पीछा करते है। 20 किलोमीटर बाद बदमाश पीछा करना छोड़ा। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन को हाईवे किनारे रोककर कंडक्टर का प्राथमिक उपचार किया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बिछीवाड़ा पुलिस पहुंची। अभी तक पीड़ितो द्वारा थाने में किसी प्रकार रिपोर्ट नहीं दी गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!