डूंगरपुर, २१मई . राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ मंगलवार को सडे हुए गेहूं का बोरा पकडक़र कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया की उन्हें वेयर हाऊस से जानबूझकर 2 से 3 क्विंटल गेहूं कम दिया जाता है। उन्हें भीगा हुआ गेहूं मिलने से अक्सर आमजन से वितरण के समय विवाद होता है। आमजन सड़ा-गला गेहूं लेने से मुकर जाते है। इसके नुकसान राशन डीलर को उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया की वेयर हाऊस में लगे कांटे में हेराफेरी करते हुए कर्मचारी 2 से 3 क्विंटल गेहूं कम तोलते है। इसका भी नुकसान राशन डीलर को उठाना पड़ता है। उन्होंने कलेक्टर से वेयर हाऊस के धर्मकांटे की जांच करने और डिस्प्ले को सार्वजनिक करने की मांग रखी।
रात में गेहूं पर पानी का छिड़काव कर सुबह ट्रकों भरते है गेंहू –ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने भी राजस्थान वेयर हाऊस के कॉपरेशन निगम के गेहूं में पानी का छिडकाव कर देने की बात कही। उन्होंने कहा की कॉपरेशन के कर्मचारी मिलीभगत करते हुए रात के समय गेहूं पर पानी का छिडकाव कर सुबह ट्रकों में गेहूं भरते है। इससे उनका वजन ज्यादा जाता है। इस गेहूं को राशन डीलर के वहां देने पर गेहूं खराब और कम वजन का मिलता है। इसके कारण अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग रखी।
शहर के दो सूने मकानों को बदमाशों ने बनाया निशाना, परिवार के सदस्य बैगलुरू गया हुआ, दूसरा सेामवार शाम अपने पैतृक गंाव दामडी गया था
डूंगरपुर, २१ मई। शहर के शिवाजी नगर सेेक्टर छह में सोमवार रात बदमाशों ने दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया तथा वहां से सामग्री चुरा ले गए। बदमाशों ने दोनों मकानों केे ताले तोड मकान के अंदर अलमारियों तथा डबल बेड के अंदर पडा सारा सामान बिखेर डाला। एक मकान मालिक विगत दस दिनों से परिवार सहित बैंगलुरू गया हुआ है। उसके आने के बाद ही चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सेक्टर छह में निवासरत अब्राहम वर्गिस के सूने मकान के ताले तोडक़र मकान में प्रवेश किया । बदमाशों ने घर की लोहे की अलमारी को तोड उसमेंं पडा सारा सामान बिखेर डाला वही अलमारी केे लॉकर को भी तोड डाला। घर के अन्दर की अन्य अलमारियों तथा डबल बेड के अन्दर पड़े सारे सामान को चारों तरफ बिखेर डाला। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब पडौसियों ने मकान के ताले टूटे पड़े हुए तथा मकान में सारा सामान बिखरा पडा पाया। गृह स्वामी अब्राहम वर्गिस गत दस दिनों से परिवार सहित बैंगलुरू गया हुआ है। उसके आने के बाद ही चोरी गई सामग्री की जानकारी मिल पाएगी। इधर ,बदमाशों ने इसी सेक्टर में निवासरत एचडीएफसी बैंक शाखा में कार्यरत दामडी निवासी जितेन्द्र पुत्र नारायणलाल पटेल के सूने मकान को भी अपना निशाना बनाया तथा उसके मकान के भी ताले तोड़ मकान का सारा सामान बिखेर डाला। पटेल सेामवार शाम को अपने गंाव दामडी गए थे तथा आज सुबह वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे पाए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया । जितेन्द्र पटेल ने कोतवाली थाने में चेारी की रिपोर्ट दी है। पुलिस आसपास केे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है तथा बदमाशों की तलाश मेंं जुट गई है।
खड़े ट्राेले जा भीडा बाइक सवार युवक की हुई माैत, पगारा गांव मामला
डूंगरपुर, २१ मई । जिले के दाेवड़ा थाना क्षेत्र के पगारा गांव के निकट सोमवार रात काे सड़क किनारे खड़े ट्राेले से बाइक भिंडने से युवक की माैत हाे गई। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची दाेवड़ा पुलिस ने युवक लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाॅक्टर ने युवक की जांच करने बाद मृत घाेषित कर शव माेर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान घटाऊ फला निचला निवासी पूंजीलाल मणीलाल अहारी के रूप में की तथा इसकी सूचना परिजनाें काे दी। मंगलवार काे मृतक युवक के परिजनाें माेर्चरी पहुंचे तथा परिजनाें ने पुलिस काे रिपाेर्ट देकर बताया कि पूंजीलाल अहारी सोमवार रात काे डूंगरपुर से बाइक लेकर अपने घर लाैट रहा था। रास्ते में पगारा गांव के निकट सड़क पर बीचाें बीच सड़क पर ट्राेला खड़ा था। इस दाैरान डूंगरपुर की अाेर से बाइक लेकर अा रहा पूंजीलाल बाइक लेकर ट्राले में जा घूसा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचने पर दम ताेड दिया है। जिसका शव माेर्चरी रखवाया गया। ट्राले चालक के खिलाफ कार्यवाही की रिपाेर्ट पेश की।
