स्मैक बेचने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाश चन्द्र बोरीवाल वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देशन में थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा पूर्व में थाना सुखेर सर्कल में डीपीएस रोड पर आरोपी कुन्दन सिंह व गोतम को 8.340 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान श्री मुंगलाराम उ.नि. थाना अम्बामाता द्वारा प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् थाना अम्बामाता से श्री मुंगलाराम उ.नि. मय टीम द्वारा उक्त गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से पुछताछ कर जेल भिजवाया गया था व गिरफ्तारशुदा आरोपियों ने उक्त अवैध स्मैक शाकिर अली पिता शराफत अली निवासी धोलीबावडी थाना धानमण्डी से लाना बताया गया था। जिस पर टीम द्वारा शाकिर अली को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त शाकिर अली ने उक्त अवैध स्मैक आलम निवासी अलीपुरा से खरीदकर लाना बताया गया। जिसपर डाॅ. हनवंन्त सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से वांछित आरोपी आलम खान निवासी अलीपुरा के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी आलम खान पिता अखलाक खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास थाना भूपालपुरा जिला उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त आलम खान थाना भूपालपुरा का हिस्ट्रीशीटर होकर बदमाश व शातिर प्रवृति का है। इसके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं सहित कुल 30 प्रकरण दर्ज है जिसमें 15 प्रकरण सिर्फ एनडीपीएस अधिनियम के दर्ज है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!