अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम हेतु जनजागरूकता के लिए जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
प्रतापगढ़, 8 मई। जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ एवं गैर सरकारी संस्था गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अक्षय तृतीया (आखातीज) पीपल पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले बाल विवाह की सम्भावनाए के मध्य्नजर जन-जागरूकता को लेकर जिला कलक्टर द्वारा मंगलवार को बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ पोस्टर का विमोचन किया गया।
अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह को रोकन एवं निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम जिला कलक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया है। आमजन उक्त कंट्रोल रूम के दुरभाष नम्बर 01478-222333 पर एवं बाल अधिकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित चाईल्ड लाईन के टोल फ्री नम्बर 1098 के साथ-साथ गायत्री सेवा संस्थान के हेल्प लाईन नम्बर 9610386409 पर भी सूचना दे सकते है।
इस संबंध में जिले में कार्यरत गायत्री सेवा संस्थान द्वारा सूचना देने वाले की गोपनियता को बनाये रखते हुए सम्मानित किया जावेगा। बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ पोस्टर के विमोचन कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, बाल अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ के सहायक निदेशक के.के.चन्द्रवंशी, डॉ. टी.आर.आमेटा, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रतापगढ़ के संरक्षण अधिकारी मोहित कुमार चौहान एवं आउटरीच वर्कर कपिल जोशी, गायत्री सेवा संस्थान प्रतापगढ़ के जिला प्रभारी रामचन्द्र मेघवाल, पुजा राजपूत, चाईल्ड लाईन के सहबाज खान, जानवी नागर आदि कार्यक्रम के दौरान मौजुद रहे।
कृषि उपज मण्डी में तीन दिन का रहेगा अवकाश
प्रतापगढ़, 8 मई। समस्त किसान, व्यापारी, हम्माल एवं तौलकर्ता बन्धु दिनांक 10.05.2024 (शुक्रवार) को परशुराम जयन्ति व आखा तीज (अक्षय तृतीया) का पर्व होने से एवं दिनांक 11.05.2024 (शनिवार) को माह का द्वितीय शनिवार होने व दिनांक 12.05.2024 (रविवार) को राजकीय अवकाश होने से मण्डी में कृषि जिन्सों का क्रय-विक्रय कार्य बन्द रहेगा।
कृषि उपज मण्डी सचिव ने बताया कि कोई भी किसान बन्धु दिनांक 10.05.2024 (शुक्रवार) से दिनांक 12.05.2024 (रविवार) तक अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी समिति प्रतापगढ़ एवं अरनोद में लेकर नही आवें। दिनांक 13.05.2024 (सोमवार) से मण्डी में निलामी कार्य यथावत चालू रहेगा।
विशेष अभियान के तहत बेकरी उत्पादों के लिए 6 नमूने
प्रतापगढ़, 8 मई। आमजन को शुद्ध एवं सही खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुद्ध आहार मिलावट पर वार विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को बेकरी उत्पाद निर्माण इकाइयों का निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीवराज मीणा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बेकरी उत्पादों निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया वहां किसी भी प्रकार के चूहा कीड़े मकोड़े ना हो, साफ सफाई हो तथा काम करने वाले व्यक्तियों का मेडिकल किया गया हो, पानी शुद्ध उपयोग में ले रहे हैं आदि का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा ने बताया कि आज कुल 6 नमूने के पेस्टी, क्रीम रोल, वेपिंग क्रीम, केक, पाव ब्रेड, टोस्ट लिए गए जिन्हें जांच हेतु लैब भिजवाए गए और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज हुई कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर गोपाल कुमावत, सहायक विक्रम सिंह मीणा ने विशेष योगदान दिया।
बार-बार इंस्पेक्शन के बाद भी वही रिजल्टः- सुधारों वरना, कार्यवाही के लिए रहों तैयार- कलक्टर
प्रतापगढ़ 8 मई । जिला कलक्टर डाॅ अंजलि राजोरिया ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्साधिकारियों को अपने रिजल्ट सुधारने की नसीहत दी है। कलक्टर ने कहा कि बार-बार अस्पतालों के इंस्पेक्शन के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही है, तो जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने तल्ख अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हम सभी आमजन के प्रति जिम्मेदार है। दवा इलाज और स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर तरीके से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी सबकी हैै।
उन्होंने सीएमएचओ डाॅ जीवराज मीणा से कहा कि जिन योजनाओं में अच्छी प्रगति नहीं है, और काम ठीक से नहीं हो रहा है। ऐसे जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें।
सीएमएचओ डाॅ जीवराज मीणा ने जिला कलक्टर को योजनाओं में सुधार का भरोसा दिलाते हुए स्टेट रैंक में बेहतर प्रदर्शन की बात कहीं। डाॅ जीवराज मीणा ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लेवे कि उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट स्वंय देख रहें है और उसे सेक्टर लेवल पर माॅनीटरिंग कर रहें है। सीएमएचओ ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मीटिंग में अधिकारी बिना तैयारी के नहीं आए। उन्होंने कहा कि वे फील्ड में निरीक्षण करेंगे और योजनाओं की जानकारी के साथ ही समीक्षा भी करेंगे। बैठक में सिकल सेल एनिमिया, एएनसी सर्विसेज, एफबीएनसी सेवाएं, एंबुलेंस सेवाओं के साथ मौसमी बीमारियों, लूताप घात पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
बैठक में आरसीएचओ डाॅ जगदीप खराड़ी ने टीकाकरण, एनिमिया मुक्त राजस्थान, परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बिगड़ने पर लताड़ः जिला चिकित्सालय में निशुल्क जांच योजना में निर्धारित सभी प्रकार की जांच नहीं होने पर कलक्टर ने लताड़ लगाई। बैठक में जिला चिकित्सालय में एनसीडी कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन की औसत ओपीडी से कम संख्या में बीपी/शुगर के मरीजों की जांच नहीं होने पर हैरानी जताई। कलक्टर ने पीएमओ डाॅ ओपी दायमा से कहा कि आपके संस्थान में प्रतिदिन की औसत ओपीडी 700 से अधिक है तो पिछले दो सालों में एनसीडी की लाइन लिस्ट का आंकड़ा सिर्फ हजार तक कैसे हो सकता है। उन्होंने 30 से अधिक आयु वर्ग वालों के एनसीडी स्क्रीनिंग कर डेटा पोर्टल पर चढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डाॅ जीवराज ने परिवार कल्याण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में नसंबंदी के आॅपरेशन करवाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता दूर दराज के केस लेकर आती है, लेकिन जिला चिकित्सालय में पूरे दिन बैठाने के बाद बिना आॅपरेशन उन्हें वापस लौटा देने की बात कहीं। इस पर कलक्टर ने पीएमओ से इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई। बैठक मंे जिला चिकित्सालय में पीने के पेय जल, रोगियों के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्थाओं के संबंध में नियमित रूप से माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
धरियावद एनबीएसयूू राज्य मंें प्रथम आने पर सम्मानित- प्रतापगढ़ जिले की धरियावद सीएचसी नवजात शिशु स्टेबेलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू )में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। धरियावद एनबीएसयू में दी जाने वाली नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी धरियावद राज्य में प्रथम स्थान पर रही है। जिसके बाद जिला कलक्टर डाॅ अंजलि राजोरिया एवं सीएमएचओ डाॅ जीवराज मीणा ने आयोजित बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ ईश्वर मीणा को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
विशेष जन जागरूकता अभियान आज-प्रतापगढ़, 8 मई। पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों राजस्थान जयपुर डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं राजेन्द्र प्रसाद गोयल उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों उदयपुर रेंज उदयपुर के सुपरविजन ब्यूरों मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के अधिकारयों द्वारा 9 मई, गुरूवार को प्रातः 11 बजे पर कार्यालय पंचायत समिति छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ के सभागार भवन में जन जागरूकता अभियान के तहत आम सभा का आयोजन रखा गया है।
प्रतापगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों विक्रम सिंह ने बताया कि विशेष जन जागरूकता अभियान में छोटीसादडी ब्लॉक के आमजन, गणमान्य नागरिक, व्यापारियों व जनप्रतिनिधी आंमत्रित किया गया। ब्यूरों के टोल फ्रि नं. 1064 एवं वॉट्सएप हेल्प लाईन नं. 9413502834 नम्बर के पोस्टर लगाकर जन जागरूता की जायेगी।
