उदयपुर । श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग ने बताया कि मंगलवार को भगवान झूलेलाल सांई को जिनको वरुण देवता भी बोलते हैं सांई की आरती फतेहसागर की पाल पर समाज द्वारा की गई, चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में खानपुर पंचायत महिला संगठन द्वारा वाहन रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए फतह सागर पहुची जिसका पूज्य जेकबआबाद पंचायत द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि मंगलवार को शाम 7:40 बजे भगवान झूलेलाल सांई तस्वीर की आरती के लिए समस्त पंचायत व युवा सगंठन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ समाज जन पहुंचे जहां पर भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर दीपक प्रज्ज्वलित कर व आरती की गई एव प्रसाद वितरण किया गया।
राजानी ने बताया कि आरती पर भगवान झूलेलाल सांई से यह अरदास (प्रार्थना) की गई कि उदयपुर की झील हमेशा जल से भरी रहे एव देश, विश्व में शांति, एकता व खुशहाली हो।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम तलरेजा, हरिश चावला , गिरीश मुरली राजानी, किशन वाधवानी, राजेश खत्री, सुरेश कपूर, जगदीश निचलानी, किशन तलरेजा, भारत खत्री, हरीश सिधवानी,श्याम कालरा, संंजय बजाज आदि उपस्थित थे।
