फतहनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान फतहनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवैध मादक पदार्थ व अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि धरपकड अभियान के तहत मुखबीर के जरिए मिली जानकारी पर टोल नाका सनवाड के पास चाय नाश्ता होटल के संचालक बालुराम जाट की होटल की धारा 50 (1) एनडीपीएस का नोटिस देकर तलाशी ली गई जिस पर अवैध मादक पदार्थ पायें जानें से स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम,1985 व विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत गिरफ्तार कर बाद पुछताछ के नियमानुसार कार्यवाही की जाकर अनुसंधान जारी है। उक्त गिरफ्तारशुदा व्यक्ति के कब्जें से अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा एक कटटें में 10.490 किलों ग्राम व दुसरे कटटें में 9.730 किलोंग्राम। दोनों कटटों में कुल 20.220 किलोंग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त किया जिसका वर्तमान मुल्य 303,300 रूपयें है। इसी तरह होटल की तलाशी के दौरान स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ कुल 890 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया जिसका कुल मुल्य 44,500 रूपयें है। विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार शुदा अभियुक्त बालुराम जाट के कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री के कुल 138 गुल्लें/टोटा व 150 डेटोनेटर तार जब्त किए गए।
अवैध मादक पदार्थ व अवैध विस्फोटक सामग्री की बिकी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
