– कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी
उदयपुर 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी, उदयपुर लोकसभा संभागीय मीडिया सेंटर का प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घघाटन किया। पटेल सर्कल भाजपा कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ ने उनका आतिशी स्वागत किया।
प्रारंभ में उप मुख्यमंत्री ने भारत माता,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर सुसज्जित मीडिया सेंटर का करतल ध्वनि के साथ मोली खोल कर उद्घघाटन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका हो गई, वैसे मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाता यही हमें देश में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारीया मिनिटो में प्रदान करता। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रीयो द्वारा किए गए विकास के कार्य, जनता के लिए बनाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगोलिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने मीडिया सरकार एवम जनता के बीच सेतु का कार्य करें।
मीडिया का संभाग स्तर पर कार्यालय खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संभागीय कार्यालय हर जिले में खोले जाने चाहिए।
संभागीय मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया की इससे भाजपा मीडिया जगत में एक नया दौर शुरू होगा। मीडिया सेंटर की पूरी कार्य प्रणाली को बताते हुए चुनाव एवं पार्टी कार्यक्रम में किस तरह से इसकी उपयोगिता होगी इसके बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल दीपक शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मोहित सनाढ्य, आईटी विभाग प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडावरा, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, महेंद्र सागेला, आईटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू शर्मा,चित्तौड़ मीडिया प्रभारी मनोज पारीक लोकसभा मीडिया सह प्रभारी अशोक आमेटा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक खुशबू मालवीय जिला संयोजक दिव्या जोशी,जिज्ञासा, बंसीलाल डांगी, आईटी के जिला संयोजक रोहित अग्रवाल सुनील पालीवाल गौरव नागर नरेंद्र माली राजकुमार ओड सुनीत दवे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मीडिया लोकसभा सह प्रभारी अशोक आमेटा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उदयपुर संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पार्टी सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। यह चुनाव देश के लिए आने वाले समय भारत की प्रगती उन्नति और विश्व गुरु की ओर ले जाने वाला एक स्वर्णिम अवसर कहलाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को कमर कसकर कार्य करने, लोकसभा की 400 सीटे जीत कर एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने,मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को स्वयं को प्रत्याशी मानकर जनसंपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है की भारत को विकसित भारत, आत्मनिर्भर , सशक्त भारत ,विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। उसको हम सभी को मिलकर पूरा करना है ।उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी राजस्थान पिछले दो लोकसभा चुनावो की तरह 25 में से 25 सीटे जीतेगी, बीजेपी को 5 लाख मतों से ऊपर प्रत्येक सीट को कार्यकर्ता जीत कर मोदी जी को भेंट करेंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है
प्रारंभ में जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया।
लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार से किया जा रहे हैं उन सब के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव संयोजक प्रमोद सामर, जिला संगठन प्रभारी बंशीलाल खटीक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत लोकसभा प्रत्याशी डॉ मनालाल रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास बारहट, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा सहीत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ने किया, धन्यवाद देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने दिया।
