पीएफसी एज्यूकेशन ने मनायी हर्षोल्लास के साथ होली

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन ने आज अपने परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
पीएफसी एजुकेशन की निर्देशिका मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि ऐसे जो प्रोग्राम्स आयोजित किए जाते है वो नोलेज एक्सचेंज के लिए होते है। बच्चों के मोटीवेशन को बढ़ाने के लिए होते है। कई बार पढ़ाने की दौड़ में हम भूल जाते है कि बच्चो को मेंटल पीस भी चाहिए होती है  ऐसे प्रोग्राम काफी सहायक होते है। इस प्रोग्राम में काफी एसीसीए एफिलेट सीनीयर्स ने भी इस आयोजन में भाग लिया। जिस कारण सीनियर्स अपने जूनियर्स जो एसीसीए कर रहे है उन्हे अपने कैरियर को लेकर गाइड कर पाते है।
जूनियर्स सीनियर्स से जुड़ पाए क्योंकि जो बच्चे जॉब के लिए यूके शिफ्ट हो गए है तो ऐसी मीट्स के कारण वो यहां आ पाते है और उनके भरोसे और भी बच्चे यूके में जॉब के लिए जाना चाहते है  पीएफसी एज्यूकेशन के काफी सभी बच्चे यूके में है और ऑस्ट्रेलिया में भी एक पार्टिकुलर एरिया में पीएफसी के काफी बच्चें जॉब में है।
इस उत्सव में, स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ पीएफसी एज्यूकेशन के छात्र और उनके परिवार भी उपस्थित थे। बच्चों ने अपनी खास कलाओं का प्रदर्शन किया, साथ ही खेलों में भी भाग लिया, जिससे उन्हें न केवल मनोरंजन का मौका मिला, बल्कि साथ ही साथ उनका उत्साह भी ऊंचा।
पीएफसी एजुकेशन के बच्चो निहाल, स्वर्णिम, महक ओर अमलतुल्लाह ने अपनी कला से सब का दिल जीत लिया। इस प्रोग्राम में लेटुशूप स्टूडियो के हूपर्स भी मौजूद थे जिसमे से उत्सव के अंत में, सभी ने एक साथ होली खेली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!