उदयपुर 22 मार्च। भारत की श्रेष्ठ सीमेंट कम्पनियों में शामिल जे. के. लक्ष्मी सीमेंट के अधिकृत विक्रेताओं और अधिकारियों का होली मिलन समारोह स्थानीय मार्वल वाटर पार्क में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कम्पनी के राजस्थान प्रमुख चंचल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को पर्वो का देश ऐसे ही नहीं कहा जाता है। लोग वर्षभर त्यौहारों की उर्जा से भरे रहते है। इन्हीं त्यौहारों में से एक रंगों का त्यौहार होली भी है। कम्पनी इसे अपने परिवार के साथ ही मनाना चाहती है, जबकि हमारा परिवार ही हमारे विक्रेता बंधु एवं कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी है।
कम्पनी के रिजनल हेड विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों में एक दूसरे को रिष्तों में बांधने की अद्भुत षक्ति है। इस तरह मिलजुल कर त्यौहार मनाने से मानवीय रिष्ते भी मजबूत होते हैं।
इस अवसर पर आमन्त्रित अतिथियों ने ज्ञानवर्धक, मनोरंजन प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद के विभिन्न कार्यक्रमों में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही लोक कलाकारों द्वारा संगीत समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत कम्पनी के अधिकारी अमलेष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में करीब 400 विक्रेता बंधु व अधिकारीगण उपस्थित थे।
जे. के. लक्ष्मी सीमेंट का होली मिलन समारोह
