उदयपुर। जैन महिला मंच द्वारा अशोका ग्रीन्स में आज बड़े धूम धाम से फागोत्सव मनाया गया। जिसमें मंच के सभी नये व पुराने क़रीब 100 सदस्यों ने फुलों और लाल, पीले, हरे, गुलाबी, एक दूसरे को लगा कर होली की बधाइयाँ दी।
मंच की सदस्य नयना जैन, शशि मेहता और किरन पोखरना द्वारा लिखित गांव के लोगों का नाटक मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसका सभी ने आनन्द लिया। इस अवसर पर होली हाऊजी भी खेली गयी, जिसका संचालन निर्मला लोढ़ा, शिल्पा जैन व समिक्षा ने किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन मंत्री ज्योति जैन ने किया। जिसमें विशेष सहयोग, दिपिका जैन, स्नेहलता कंठालिया ने किया। सभी सदस्यों ने होली के गानो पर जमकर डांस किया। अंत में मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी को गुलाल लगा कर सबका स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
जैन महिला मंच द्वारा फागोत्सव आयोजित
