लोकसभा प्रत्याशी डॉ मन्ना लाल  रावत का चुनावी संपर्क दौरा ग्रामीण विधान सभा में रहेगा

उदयपुर 21 मार्च। उदयपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी डॉ मन्ना लाल रावत का चुनावी संपर्क दौरा शुक्रवार को  ग्रामीण विधनसभा के सभी मंडलों मै रहेगा। जनसंपर्क के समय उनके साथ में शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, विधान सभा संयोजक डॉ अमृत लाल मेनारिया रहेंगे।
भाजपा मीडिया संपर्क प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि मन्नालाल रावत का चुनावी संपर्क प्रातः 9 से 10  दीनदयाल मंडल में पार्षद राजकुमारी  गन्ना के निवास पर, रहेगा प्रातः 10 से 11 सरदार पटेल मंडल मे शिव मंदिर, मांछला मंगरा स्कीम, इसके बाद  11 से 12 झामेश्वर मंडल में ललितेश्वर गार्डन, एकलिंगपुरा ,दोपहर: 12 से 01 झावर माता मंडल में धावरिया जी बावजी, टीडी,दोपहर 01 से 2 बजे नांदेश्वर मंडल मे नादेश्वर मंदिर,दोपहर 3 से 4 भुवाना मंडल में हनुमान जी मंदिर ,भुवाणा मे रहेगा प्रत्येक मंडल में वहा के मंडल अध्यक्ष भी साथ रहेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!