कांग्रेस प्रत्याशी मीणा के गुरुवार उदयपुर आगमन पर जगह-जगह किया स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के गुरुवार को उदयपुर आगमन पर जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में  ताराचंद मीणा का माला, पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरुण टांक, प्राचार्य सुनील दाधीच, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, पीराराम चौधरी, जय देव शर्मा, भावेन्द्र सियोल, विक्रम मेघवाल सहित कई युवा साथी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!