निःशुल्क भोजनशाला में स्मरण पट्टिका का हुआ अनावरण

उदयपुर। निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक के पास स्थापित भोजशाला में संस्थान ने अपने 29 अक्टूबर 2023 भोजनशाला उद्घाटन दिवस को ऐतिहासिक कार्य की याद को जीवन पर बरकरार रखने के लिए एक स्मरण पट्टिका का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिलीप वर्मा एवं श्रीमती रुचिका चौधरी, सहायक अतिथि नर्सिंग अधीक्षक हरीश चौबीसा एवं श्रीमती मीनाक्षी पवार थे।
संस्थान के सदस्य राकेश सांखला, हरि ओम सेन, हेमलता गरिमा नागदा, बृजमोहन ने बड़े जोश और उत्साह के साथ अतिथिगण को उपरना ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। पूजा अर्चना के साथ ही एडवोकेट निर्मल पंडित, डॉक्टर दिलीप वर्मा, रुचिका चौधरी, और मीनाक्षी पवार ने अपने कर कमलो से स्मृति पट्टिका अनावरण किया।
निर्मल पंडित ने बताया संस्थान बड़े निस्वार्थ, समर्पण भाव के साथ एक अच्छा कार्य कर रही है जो कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आए रोगी और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य कर रही है।
समारोह में रुचिका चौधरी ने संस्थान के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उसके द्वारा किये जा रेह कार्यो को सराहा। डॉ.दिलीप वर्मा ने बताया कि संस्थान से जुड़े जनहित का एक अच्छा सेवा करने का एक सुनहरा मौका और अवसर है।
अंत में सभी अतिथि ने अपने हाथों से निशुल्क भोजन वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किया
संस्थान के जिला अध्यक्ष राजकुमार सचदेव ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य मदन चुंडावत, योगेश कुमावत ,हेमंत कसारा, पुरुषोत्तम कसारा ,शांति स्वरूप ,गौरव वालेचा ,यशोदा, मोनिका और शारदा, डॉ. सुशीला खोईवाल, डॉ. सुधा गांधी, डॉ. संगीता सेन, डॉ. मधुबाला चौहान, पुष्करदास महाराज, शब्बीर के मुस्तफा, मुरली राजानी, एडवोकेट निर्मल पंडित, प्रताप राय चुघ, रुचिका चौधरी, डॉ. राधा रस्तोगी, डॉ. गौतम डामोर, डॉ. भुवनेश चंपावत, डॉ. प्रकाश जैन, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. अशोक सेनी, डॉ. सुरेश गोचर, डॉ. मनीष चंपावत, हरीश चौबीसा संस्थान के सभी सदस्य और आरएनटी मेडीकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय संघ आदि सदस्य उपस्थित थे।
मीनाक्षी पंवार “ मीशांत “ को वाणी विभूषण सम्मान मिला-दिल्ली  के हिन्दी भवन मे विश्व कीर्तिमान द मेजिक मेने एन चन्द्रा फाउण्डेशन दारा आयोजित कार्यक्रम मे उदयपुर की उभरती कवयित्री मीनाक्षी जी पंवार को सुभद्रा कुमारी चौहान की स्मृति मे वाणी विभूषण सम्मान प्रदान किया गया। मीनाक्षी पंवार वर्तमान मे शिक्षा विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!