भामाशाह रमेश सामोता द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी में अध्यनरत बालक-बालिकाओं की पेयजल की समस्या के निदान एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भामाशाह रमेश सामोता द्वारा जल मन्दिर निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार को जल मन्दिर की नीव का मुहुर्त गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चंगेडी के पीईईओ मोहन सोनी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामवासी पं.कमला शंकर दाधीच,चम्पालाल जाट, मोहनलाल लोहार, ओमशंकर द्विवेदी, प्रकाश कोठारी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, कैलाश कोठारी,विद्यालय के शिक्षक शंकरलाल चावड़ा, संजय यादव, वीरेन्द्र गुर्जर, भगवती लाल चपलोत आदि उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह का सम्मान किया गया।
चंगेडी विद्यालय में जल मन्दिर निर्माण के कार्य का हुआ शुभारंभ
