उदयपुर। रामोत्सव-2024 समिति लखनउ द्वारा अयोध्या के राममंदिर परिसर में 14 जनवरी से 24 मार्च तक आयोजित किये जा रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला मे ं8 मार्च को रामंमदिर परिसर मेंं ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उदयपुर के राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु काव्य मंच का संचालन के साथ ही काव्य पाठ के लिये समिति द्वारा आमंत्रित किया गया है,जो शहर के लिये गौरव की बात है।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर 8 मार्च 2024 को अयोध्या के राम लला मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में देश भर की प्रमुख हस्तियाँ और सनातन धर्म के कई संत मुनि उपस्थित रहेंगे।. उल्लेखनीय है की पिछले दिनों अबुधाबी के स्वामी नारायण मंदिर में भी राव अजातशत्रु का काव्यपाठ काफ़ी सराहा गया था।
उन्होंने बताया की राम मंदिर में काव्य पाठ उनके लिये भाग्य की नहीं सौभाग्य की बात है किसी जन्म के पुण्य फल के फलित होने की तरह है अपने माता पिता का आशीर्वाद है की आज राम जी के द्वारे से कविता पाठ का निमंत्रण आया है।
अयोध्या के रामंमदिर परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में राव अजातशत्रु करेंगे मंच संचालन व काव्यपाठ
