डेको की मधु आमेरीया का जयपुर मे मिला नारी शक्ति वंदन पुरस्कार 

उदयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा नवाचार कार्यक्रम किया गया ।यह राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में संभवत: पहली बार ऐसा होगा महिलाओं का इस कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन हुआ। यह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में चितोड़ की मधू आमेरीया 14 वर्षों से नारी सशक्तिकरण व कौशल विकास के क्षैत्र मे सराहनीय कार्य के लिए पुरुस्कार दिया गया।  कार्यक्रम में जयपुर की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर द्वारा श्रीमती आमेरिया को सम्मानित किया गया।
मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान ( डेको) के अध्यक्ष डॉ श्याम लाल हर्ष ने बताया श्रीमती आमेरीया हमारे डेको की निदेशक पिछले 10 वर्ष से डेको से जुड़ी हुई है आप पिछले 14 वर्षों से 30 हजार वंचित युवाओं को विभिन्न माध्यमों से स्वरोजगार एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़कर उनकी आजीविका एवं जीवन स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिये केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा 2023 में समानित किया गया साथ ही राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं विभिन्न इकाइयों द्वारा आपके कार्य को सराहा कर पुरुस्कृत किया गया, आपके कार्य देख कर आपको चितोड़ क्वीन का खिताब मिला। 2023 में ही लाइफ टाइम मरु रत्न से अलंकृत किया गया था।इन सब कार्य को देख कर आपका अभिनंदन जोधपुर के एस एन जोधावत ऑडिटोरियम में 13 जनवरी को किया गया था ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!