वॉकथॉन से आगाज हुआ उदयपुर हेल्थ फेस्टिवल का : भुपेंद्र सिंह रत्नु

उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की ओर से उदयपुर हेल्थ फेस्टिवल के तहत आज फतहसागर पर वॉकथॅन का आगाज हुआ।
संस्था के को-फ़ाउंडर भुपेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर हेल्थ फेस्टिवल की एक्टिविटी आज से शुरू की गई जिस के तहत फ़तह सागर पर वॉकथॉन किया गया।वॉकथॉन में सेंट्रल पब्लिक स्कूल और रॉक वुड स्कूल के 100 विद्यार्थियों और 20 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसकी शुरुआत फतहसागर पाल से हुई और वहां एकत्रित हुए शहरवासियों से बातचीत की जो स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं और प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कर रहे हैं। सभी प्रतिनिधियों ने यूएचएफ के बारे में जानकारी दी और तत्काल पंजीकरण कराया देखते ही देखते 200 रजिस्ट्रेशन हो गए।
सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह,जेएचडब्ल्यू के फाउंडर हिम्मत सिंह ,एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी ,शी सर्कल की तारिका धायभाई, केयर हेल्थ इंश्योरेंस शाखा प्रमुख मयूर, डॉ महिमा और सीपीएस प्रिंसिपल श्रीमती पूनम राठौड़, सामी शेख, पूजा शेख, और जेएचडब्ल्यू टीम के मेंबर्स भावना केडिया एवम प्रदीप शर्मा भी वहा मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!