फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, लाॅयन्स क्लब तथा महावीर मिल्स फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजन में महाविद्यालय संचालक गजेन्द्र मेहता, महाविद्यालय सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत लाॅयन्स क्लब फतहनगर केे अध्यक्ष भँवरलाल सोनी, सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने प्रमुख भूमिका निभाई। महावीर मिल्स फतहनगर से मुकेश कावड़िया ने विशेष योगदान दिया। रेड रिबिन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दी जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में सम्यक ज्ञान पीठ से सम्बद्ध विद्यालय तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शिविर में रक्तदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने शिविर में रक्तदान हेतु आये सभी विद्यार्थियों,स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लाॅयन्स क्लब सदस्यों एवं सरल ब्लड बैंक के कर्मचारियों को उपहार भेंट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फतहनगर के प्रमुख जन सरदार हरचरण सिंह, गोपाल सोनी, बद्रीलाल सोनी, गोविन्दप्रसाद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मिश्रीलाल भाणावत, अजय मोर, अशोक कटारिया उपस्थित रहें। शिविर को सफल बनाने में समस्त संकाय सदस्य एवं कार्यालय कार्मिक एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
महाविद्यालय में रक्तदान षिविर आयोजित,60 यूनिट का हुआ संग्रहण
