डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन राजस्थान आयुर्वेद विवि जोधपुर एवं राजस्थान विद्यापीठ विवि के बीच हुआ एमओयू

– राजेश वर्मा
उदयपुर 28 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक होम्योपेथी मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल एवं डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संघटक काॅलेज आॅफ होम्योपेथी बीच शैक्षणिक आदान प्रदान  को लेकर एमओयू हुआ। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुए एमओयू पर आयुर्वेद विवि की ओर से डाॅ. गौरव नागर, डाॅ. नरेन पटवा, डाॅ. यशस्वी नागर व विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से, रजिस्ट्रार डाॅ. तरूण श्रीमाली, डाॅ. राजन सूद, डाॅ. बबीता रसीद  ने हस्ताक्षर किए।
प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से ही उच्च शिक्षा में विकास संभव है। एमओयू के तहत वर्ष में कम से कम एक राष्ट्रीय संगोष्ठी, एक सप्ताह से लेकर एक माह तक फैकल्टी एक्सचेंज, शोधार्थी का आदान प्रदान किया जायेगा। एमओयू निर्धारित विषयों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करने का साझा करार होता है इसके माध्यम से एमओयू करने वाले विश्वविद्यालयों की फैकल्टी और विधार्थियों के अकादमिक, सह शैक्षणिक और शोध कार्यो में आपसी सहयोग, समन्वय से विकास के नए और उभरते  क्षितिजों को सभी प्राप्त होते है।
इस अवसर पर डाॅ. कौशल नागदा, डाॅ. लीली जैन, डाॅ. अजिता रानी, डाॅ. एजाज हुसैन, डाॅ. नवीन विश्नोई  सहित अकादमिक सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!