डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का सोश्यल साईस ओलम्पियाड में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने साईस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोश्यल स्टडीज ओलम्पियाड में श्रेष्ठ  प्रदर्शन   कर अपनी योग्यता को प्रमाणित किया है। कला 6 के होनहार छात्र रेयांश जैन ने इंटरनेशनल रैंक 4, पाँच हजार रुपए का नकद पुरस्कार, जोनल गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंगशन तथा सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंगश न प्राप्त कर विद्यालय को गौरव दिलाया है।
कक्षा 3 के मानस शेखावत ने इंटरेनेशन रैंक-15, 500 रूपए का गिफ्ट वाउचर, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंगशन सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंगशन तथा सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस प्राप्त किया है। इसी क्रम में कक्षा 3 के आरव जैन ने इंटरनेशनल रैंक 37, कक्षा 5 के शौर्यवीर सिंह पँवार ने इंटरनेशनल रैंक 39, कक्षा 4 की निरविका व्यास, अंषुल नायर व देवज सिंह ने क्रमशः रैंक 40, रैंक 45 व रैंक 46 प्राप्त की। इन सभी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस भी प्राप्त हुआ है। छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य संजय नरवरिया व उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!