असम के राज्यपाल कटारिया दो दिन उदयपुर प्रवास पर

उदयपुर। असम प्रांत के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 29 फरवरी व 1 मार्च को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 29 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे असम से प्रस्थान कर नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां से अल्प विश्राम के पश्चात पुनः दिल्ली एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वह शाम 5:55 पर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं भाजपा उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सानिध्य में उनका स्वागत किया जाएगा। कटारिया रात को अपने निवास पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन कटारिया 1 मार्च को प्रातः स्थानीय कार्यक्रमों के पश्चात सड़क मार्ग से प्रातः 11:40 पर गोगुंदा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां पर देवास तृतीय व चतुर्थ फेस के अंतर्गत बांध व टनल पर होने वाले निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। वहां से लौटने के बाद वह डबोक एयरपोर्ट के जरिए बाया दिल्ली असम के लिए रवाना हो जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!