राजसमंद,आमेट 16 फरवरी। विकसित भारत, विकसित राजस्थान संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रधानमंत्री संवाद भीम विधानसभा का कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवगढ़ में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरि सिंह रावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवगढ़ उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शोभा लाल रेगर अध्यक्ष नगर पालिका देवगढ, विशिष्ट अतिथि अमर सिंह चौहान, प्रदीप सिंह चौहान वाइस चेयरमैन नगर पालिका, कैलाश चंद्र गर्ग, राजेंद्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीम आदि रहे।
सर्वप्रथम विधायक ने मां सरस्वती के मंदिर पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात विकसित भारत विकसित राजस्थान संकल्प यात्रा के तहत भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान में 17000 करोड़ की परियोजनाओं की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया जिसके सभी लाभार्थी साक्षी बने। स्वागत उद्बोधन में शोभा लाल रेगर अध्यक्ष नगर पालिका देवगढ़ में विकसित देवगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए युवा,महिला समस्त के विकास की प्रतिबद्धता दर्शाई।
माडल विद्यालय की छात्राओं द्वारा संस्कृति कार्यक्रमों के मध्य विधायक हरि सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री की गारंटी वाली समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले इस हेतु समस्त जनता एवम अधिकारी साथियों से संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास हो इसे हर संभव प्रयास के लिए कटिबद्धता को दोहराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को पहली प्राथमिकता के संकल्प को आमजन को राहत प्रदान करने का मूल मंत्र मानने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय द्वारा राजीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 18 लाख 81 हजार रुपए के चेक प्रदान किये।* साथ ही *उज्ज्वला योजना के तहत चार पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए।
उपखंड अधिकारी श्री रविकांत सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के तहत उपस्थित समस्त से आग्रह किया कि जो भी व्यक्ति 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है वह अपना मतदाता सूची में नाम जुड़वाना का आह्वान करते हुए स्वीप कार्यक्रम की लोकतंत्र की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में कैलाश चंद्र गर्ग, नारायण सिंह ,चंद्रवीर सिंह ,नरेंद्र बागड़ी ,रमेश चंद्र कंसारा ,चंद्रभान सिंह ,अर्जुन सिंह शिवपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अर्जुन लाल गवारिया ,लक्ष्मण सिंह टाइगर ,किशोर सिंह, हीरा कंवर काछबली ,रमेश भील,कालू सिंह, सुरेश भाट, आशा सेन, भावेश सेन , रूप सिंह , पारस माली, मदन रैगर,के साथ ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संचालन भरत त्रिपाठी एवम देवेंद्र सिंह कच्छावा द्वारा किया गया।
